1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तौलिया खुलते ही पुलिस की पकड़ में आया कुख्यात बदमाश, लूट के 31 मामले हैं दर्ज

बदमाश को जब पुलिस के आने की भनक लगी तो वह मकान की दूसरी मंजिल से नीचे कूदने का प्रयास करने लगा, इस चक्कर में उसका तौलिया खुलकर नीचे गिर गया।

2 min read
Google source verification
robber

तौलिया खुलते ही पुलिस की पकड़ में आया कुख्यात बदमाश, लूट के 31 मामले थे दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली में लुटेरे के धरपकड़ की एक विचित्र खटना सामने आई है। यहां पुलिस एक लुटेरा का लंबे समय पीछा कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। सोमवार को एक छोटी से घटना ने पुलिस का काम आसान कर दिया और बदमााश पकड़ में आ गया। दरअसल, बदमाश अपने तौलिया की वजह से पुलिस ने चंगुल में फंस गया। घटना वेस्ट दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से जुड़ी है। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए रेड डाली थी। उस समय बदमाश केवल तौलिये में ही बैठा था और उसके अलावा कुछ नहीं पहने था। बदमाश को जब पुलिस के आने की भनक लगी तो वह मकान की दूसरी मंजिल से नीचे कूदने का प्रयास करने लगा, जिसके चक्कर में उसका तौलिया खुलकर नीचे गिर गया। तौलिया खुलते ही बदमाश कुछ देर के लिए ठहर गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

बड़ी खबर: एचडी देवगौड़ा का बयान- कांग्रेस को किया था सीएम पद आॅफर, किया अस्वीकार

ऐसे आया पकड़ में शातिर बदमाश

पुलिस के अनुसार इंद्रपुरी के स्लम एरिया में रहने वाले वीरेंद्र उर्फ कालू (30) के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के 31 केस दर्ज हैं। कालू को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले 6 माह से प्रयास में जुटी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। 17 मई को पुलिस को कालू के घर पर होने की टिप मिली थी। इस पर पुलिस पूरी तैयारी के साथ उसके घर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी उस समय केवल तौलिये में ही था। जैसे ही उसको पुलिस की सूचना मिली तो वह मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और नीचे कूदने का प्रयास करने लगा। इस बीच उसका तौलिया खुलकर नीचे गिर गया। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर डाल दिया। मौका देखकर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

Story Loader