
बिस्तर पर पड़े पिता मासूम की पहले और अब की फोटो सोर्स परिजन
यूपी के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में एक शादी समारोह के दौरान 11 वर्षीय बालक के साथ हैरान करने वाली घटना सामने आई। समारोह में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि मासूम कैटरिंग स्टाफ से बार-बार रसगुल्ला मांगने जा रहा था। जिससे नाराज होकर आरोप है कि कैटरिंग स्टाफ द्वारा तंदूर में धकेल दिया गया। जिससे वह चेहरे से लेकर कमर तक गंभीर रूप से झुलस गया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गांव में आयोजित एक विवाह समारोह खुशी से मातम में बदल गया, जब एक मासूम बच्चा गंभीर हादसे का शिकार हो गया। मूल रूप से गोंडा जिले के नवाबगंज गढ़ी क्षेत्र के केवटहिया गांव के रहने वाले संतोषी निषाद का 10 वर्षीय बेटा अमर निषाद अपनी नानी के साथ इस शादी में शामिल होने आया था। वह बस्ती के बाघा नाला पटखौली इलाके में रहकर पढ़ाई करता है। बुधवार रात जब शादी में मेहमान खाने-पीने में व्यस्त थे। माहौल पूरी तरह उत्सव में डूबा था। उसी दौरान अमर चुपके से भोजन स्थल की ओर चला गया। वहां रखी मिठाइयों में उसकी नजर रसगुल्लों पर पड़ी। उसने एक उठाने की कोशिश की। इसी बीच कैटरिंग से जुड़े व्यक्ति ने उसे देख लिया और नाराज हो गया।
आरोप है कि गुस्से में आकर उसने भट्टी में डीजल डाल दिया। जिससे अचानक आग तेज हो गई। देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। अमर उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीखों से पूरा समारोह सन्न रह गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। अमर के पिता पहले से ही गंभीर रूप से बीमार हैं। बिस्तर पर हैं। जबकि मां मजदूरी कर घर चलाती हैं। ऐसे में यह घटना उनके लिए और भी बड़ा झटका साबित हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, बालक के मामा ने कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ऐसी लापरवाही कब तक मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ती रहेगी।
Updated on:
17 Apr 2026 10:44 pm
Published on:
17 Apr 2026 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
