5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में भी नहीं मान रहें, पुलिस ने सट्टा लगाते युवक को किया गिरफ्तार

Satta Matka : कुछ आपराधिक लोग लॉकडाउन का फायदा उठाकर सट्टे का कारोबार ( Satta Gambling ) कर रहे हैं। दो दिन पहले ही हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने एक युवक को सट्टा ( Playing Betting ) लगाते हुए पकड़ा था। अब राजस्थान में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टे ( Online Satta ) के कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर युवक के पास सट्टे की पर्ची, पेन, डायरी व 1048 रुपए नकद बरामद हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
satta king online 2020 police arrested a man in for-betting

Satta Matka : देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। इसके रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन ( Lockdown ) घोषित किया हुआ है। लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन, कुछ आपराधिक लोग लॉकडाउन का फायदा उठाकर सट्टे का कारोबार ( Satta Gambling ) कर रहे हैं। दो दिन पहले ही हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने एक युवक को सट्टा ( Playing Betting ) लगाते हुए पकड़ा था। अब राजस्थान में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टे के कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास पुलिस ने सट्टे के हिसाब किताब की पर्चियां और नकद रुपए भी बरामद किए है।

Satta Matka 2020 : लॉकडाउन तोड़कर लगा रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा

जानकारी के अनुसार भरतपुर के रूपवास गांव में ढाना खेरली में पुलिस ने 1048 रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। हैडकांस्टेबल मानसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गांव ढाना खेरली में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला मुंशी पुत्र कांशीराम सट्टे का कारोबार चला रहा हैं। जिसके बाद गांव ढाना में उसे सड़क किनारे से दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टे की पर्ची, पेन, डायरी व 1048 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने उसे 13 आरपीजीओ के तहत गिरफ्तार किया गया।

Online Lottery Scam: लॉटरी के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान