8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर्स का खुलासा: सेक्स एडिक्ट है डेरा प्रमुख राम रहीम, सेक्सवर्धक दवाइयों का करता था सेवन

माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख की इस लत के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 11, 2017

ram rahim

नई दिल्ली। साध्वी यौन शोषण केस में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ा खुलासा हुआ है कि रोहतक की सुनारियां जेल में बंद खुद का बाबा बताने वाला राम रहीम सेक्स एडिक्ट है। माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख की इस लत के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। बता दें कि यह खुलासा जेल में राम रहीम का मुआयना करने पहुंची डॉक्टर्स की एक टीम ने किया है।

सेक्सवर्धक दवाइयों का करता था सेवन

डॉक्टर्स द्वारा किया यह खुलासा इस लिहाज से भी बड़ा है क्योंकि राम रहीम ने जज सामने खुद के नपुंसक होने का दावा किया था। वहीं चौंकाने वाली बात यह भी है कि खुद को नपुंसक बताने वाला राह रहीम सैक्स की लत में इस कदर पड़ा था कि 50 साल की उम्र में वह वह सेक्स पावर बढ़ाने के लिए सेक्स टॉनिक का इस्तेमाल करता था। जेल में राम रहीम का मेडिकल चेकअप करने वाले डॉक्टर्स के मुताबिक वह सेक्स पावर बढ़ाने के शक्तिवर्धक टॉनिक व दवाइयों लेता था। बताया गया है कि वैद्य राम रहीम के लिए विशेष तरह शक्तिवर्धक दवाइयां बनाते थे।

रंगीनियत के रहे चर्चे

हालांकि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रंगीनियत के चर्चे पहले से आम हैं। राम रहीम के रंगीन व भड़कीले कपड़े लोगों के बीच हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। लेकिन राम रहीम रंगीन कपड़ों के साथ ही तबियत का भी रंगीन था। उधर, पूर्व डेरा प्रेमी गुरदास सिंह टूर ने भी दावा किया था कि राम रहीम ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से लाई गई सेक्स टॉनिक का सेवन करता है। यही नहीं कभी डेरा प्रमुख के अति नजदीकी कहे जाने वाले हंसराज चौहान ने खुलासा किया था कि लड़कियों को गुफा में बुलाने से पहले वो सेक्सवर्धक दवाइयां लेता था।