अगरतला। त्रिपुरा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 20 छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। खास बात यह है कि पकड़े गए लोगों में कम उम्र के छात्र-छात्राएं भी पकड़े गए हैं। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर शहर के तीन रेस्त्रां पर छापा मारा गया, जहां से 34 जनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एक लड़की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अगरतला, एक लड़की अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और एक लड़की नर्सिंग स्कूल की छात्रा है।
पुलिस ने तीन रेस्त्रां के मालिकों को भी गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस रेड में दो नाबालिग लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से 32 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दो नाबालिग लड़कियों को जुबेनाइल कस्टडी में भेजा गया है।