5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहव्यापार का पर्दाफाश, 4 महिलाएं सहित एक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के साथ बहल क्षेत्र की एक महिला इस गिरोह को चलाने का काम करती थी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Jun 23, 2016

sex racket

sex racket

भिवानी। स्थानीय पुलिस ने रामनगर कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां से एक युवक और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के साथ बहल क्षेत्र की एक महिला इस गिरोह को चलाने का काम करती थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर कॉलोनी के एक घर में अनैतिक काम चल रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने टीम बनाकर मकान पर छापा मारा। इस दौरान उस मकान में धिराना का एक युवक और मकान मालकिन सहित चार महिलाएं आपत्तिजनक हालत में थीं।

इसलिए पुलिस ने उन पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि यहां इन महिलाओं के माध्यम से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने युवक सहित पांचों को गिरफ्तार किया और उन्हें शहर थाने में लाया गया। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि बीटीएम चौक स्थित रामनगर के इस मकान को महिला मकान मालकिन ने बहल क्षेत्र की एक महिला को किराए पर दिया हुआ था। इसके अलावा मकान मालकिन भी इसी मकान में रहती थी।

ये भी पढ़ें

image