पुलिस के मुताबिक मोहम्मद नईमुद्दीन शाह मृतक सहरसा जिले के टेहरा फूदीचक गांव में रहते थे। उनके चार बेटे थे। मोहम्मद नईमुद्दीन शाह ने अपने चार बेटों में से तीसरे बेटे मोहम्मद मंजूर शाह को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था और अपनी सारी जमीन बाकी तीन बच्चों की पत्नियों के नाम कर दिया। वहीं, पिता द्वारा संपत्ति से बेदखल किए जाने से मोहम्मद मजूर काफी नाराज चल रहा था।