27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराबबंदी वाले राज्य बिहार के एक थाने में बैठकर शराब बेच रहा था थानेदार, एसपी ने रंगे हाथ पकड़ा

गोपालगंज में एसपी ने थानेदार को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 3 Oct 2018, 12:44 PM IST

SI

बिहार: जब्त शराब को थानेदार और एक एएसआइ बेच रहे थे, एसपी ने रंगे हाथ पकड़ा

पटना। पुलिस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सजा दिलाने का जिम्मा होता है। मगर सोचिए अगर कोई पुलिस वाला अपने स्वार्थ के लिए ही कानून अपने हाथ में ले ले तो क्या हो। मामला शरीबबंदी वाले राज्य बिहार का है। जहां से लगातार अपराध से संबंधित खबरें आ रही हैं। अब खबर आई है कि गोपालगंज में एसपी ने थानेदार को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

कोलकाता: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीज सुरक्षित
थाने में बेच रहे थे शराब
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, एसपी को शिकायत मिली थी कि थानेदार का शराब की बिक्री में हाथ है, जिसके बाद एसपी राशिद जमां ने कार्रवाई करते हुए थानेदार को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान बैकुंठपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो समेत उसी थाने के एक एएसआई को हिरासत में लिया है। दोनों जब्त की गई शराब की बिक्री किया करते थे। एसपी के इस कदम से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। आप को यहां बता दें कि गोपालगंज उत्तर प्रदेश से सटा क्षेत्र है, जहां आए दिन शराब की खेप पकड़ी जाती है। यूपी से सीमा सटी होने की वजह से तस्कर आसानी से शराब को बिहार लाने में कामयाब हो जाते हैं।

यूएन में सुषमा स्वराज के भाषण को लेकर शशि थरूर ने बोला हमला, कहा- भारतीय वोटर्स के लिए था संदेश

नीतीश ने लगाई फटाकर

बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून को सही तौर पर लागू न करने वाले अधिकारियों को डांट फटकार की भी खबरें आई। मंगलवार को नीतीश कुमार ने कहा था कि शराबबंदी के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सूबे में इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे में इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।