
सुपौल में स्कूली छात्राओं के साथ दरिंदगी मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार, 17 आरोपियों की तलाश जारी
नई दिल्ली। बिहार के सुपौल में छात्राओं के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पहले छेड़छाड़ फिर अश्लील बाते और उसके बाद जानलेवा मारपीट। दो दर्जन हैवानों की इस करतूत ने हर किसी के होश उड़ा दिए। यही वजह है कि घटना के बाद प्रशासन सकते में आया है और पुलिस ने छापेमारी शुरू की...घटना के 24 घंटे के अंदर दो दरिंदों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सुपौल में छेड़खानी का विरोध करने पर 34 छात्राओं की बेरहमी से पिटाई मामले में गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया है।
बिहार पुलिस हरकत में आई। दरभंगा आईजी पंकज दरद ने बताया कि सभी आरोपियों को पहचान लिया गया है और उनके रहने के ठिकानों पर छापे मारे गए, जिसमें 2 आरोपी गिरफ्तार किए जा हो चुके हैं। इस मामले में कुल 19 आरोपी बनाए गए जिनमें से 8 नामजद हैं। एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि हमले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर ट्वीट के जरिए हमला किया तो पुलिस को भी एक्शन में आना पड़ा। सुपौल के त्रिवेणीगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय हाई स्कूल में छात्राओं पर हमले की घटना ने तूल पकड़ लिया है। हमले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर ट्वीट के जरिए हमला किया. तेजस्वी ने अपने ट्वीट में यह लिखा था कि 'बिहार में सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में घुसकर असामाजिक तत्वों की ओर से हॉस्टल में रहने वाली 34 छात्राओं को बुरे तरीके से मारा-पीटा गया है। बेखौफ गुंडों की मार से घायल सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार नरम है, अपराध चरम पर है।'
आपको बता दें कि सुपौल की घटना शनिवार शाम की है जब बाकी दिनों की तरह गांव के कुछ युवक इस आवासीय स्कूल की दीवार पर अश्लील और भद्दी बातें लिख रहे थे। ये देख छात्राओं ने इसका विरोध किया। नाराज छात्राओं ने एक युवक को जमकर डांट लगाई जिसके बाद कुछ ही मिनटों में गांव के 2 दर्जन से भी ज्यादा लड़के लाठी डंडों के साथ स्कूल में पहुंच गए और छात्राओं पर हमला कर दिया।
Published on:
08 Oct 2018 08:10 am

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
