8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा: आठ लोगों की दरिंदगी झेलने के बाद फांसी पर झूल गई लड़की

हरियाणा के नूह में गैंग रेप की शिकार एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

2 min read
Google source verification
suicide

नई दिल्ली। हरियाणा के नूह में गैंग रेप की शिकार एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस लड़की से 8 लोगों ने रविवार को गैंग रेप किया था। जिसके बाद अब लड़की ने आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार मृत लड़की 12वीं क्लास की छात्रा थी जो हरियाणा के मेवात क्षेत्र में सोहना के करीब नूह के एक गाँव में रहती थी। घटना वाले दिन उसके माता-पिता रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। पुलिस के अनुसार लड़की को अकेला पा कर उसी गांव के आठ लोग आये और लड़की को जबरदस्ती कहीं उठाकर ले गए। लड़की का गैंग रेप करके उनलोगों ने पीड़िता को सोमवार की सुबह में उसके घर के बाहर छोड़ दिया।

नूह के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी को बताया है कि इस मामले में एफईआर दर्ज कर ली गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की रेप की घटना के बाद से ही काफी गुमसुम रहती थी। पुलिस ने लड़की की लाश को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि मेडिकल जांच के बाद इस घटना का और विस्तार से पता लगाया जा सकेगा।

कर्नाटक में आज से बीजेपी की आंधी, बढ़ाई गई पीएम मोदी की रैलियों की संख्या

नहीं थम रहा रेप का सिलसिला

पिछले कुछ दिनों में देश के लगभग हर कोने से छोटी लड़कियों के साथ बलात्कार के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्ट किए गए बलात्कार के मामलों पर आक्रोशित नागरिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर उतर कर विरोध किया।

बौखलाए ISIS ने बंधक को जबरन बनाया ह्यूमन BOMB, फिर ऊंचाई पर ले जाकर की ऐसी हरकत

बता दें कि छोटी बच्चियों से बलात्कार के मामलों में पॉक्सो एक्ट में संशोधन अध्यादेश के के बाद भी अपराधियों के मन में कोई डर पैदा होता नहीं दिख रहा है। पॉक्सो के तहत 12 साल से कम उम्र के लड़कियों से बलात्कार करने वालों को मौत की सजा सुनाई जा सकेगी। हालांकि इस अध्यादेश को मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं क्योंकि कई लोगों का मानना है कि अगर कानून के बाद भी बलात्कार के मामलों में न्याय नहीं मिलता है तो कानूनों का कोई मतलब नहीं है।