28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत ने ढाई लाख का जुर्माना वसूल कर छोड़ा

तेलंगाना के गांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर गांव के बुजुर्गों ने ढ़ाई लाख रुपए का जुर्माना लगा कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Aug 2018, 9:04 AM IST

Telangana

तेलंगाना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत ढ़ाई लाख का जुर्माना वसूल कर छोड़ा

नई दिल्ली। तेलंगाना के गांव में दुष्कर्म पर पंचायत के फरमान का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर गांव के बुजुर्गों ने ढ़ाई लाख रुपए का जुर्माना लगा कर मामले को रफा-दफा कर दिया। दरअसल, यहां आरोपी ने पीड़िता का शादी का झांसा देकर उसके साथ बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने अनुसार यह घटना महबूबनगर जिले के नारायणपेट की है। यहां दुष्कर्म आरोपी को लेकर बेतुका फरमान सुनाने वाले 6 में से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी व बिहार समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश

शादी का झांसा देकर बनाए साथ संबंध

मामले की जांच कर रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर एम कृष्णैय्या के अनुसार इन आरोपियों को लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि 17 वर्षीय पीड़िता खेतीबाड़ी के काम में अपने अपने माता-पिता की मदद करती थी। खेत मालिक वेंकटैया ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों को इस बात का पता तब चला जब लड़की के शरीर में बदलाव आने शुरू हुए।

दलित के साथ शादी से क्षुब्ध थे परिजन, कोर्ट से लौटते समय लड़की और दारोगा की गोली मार कर हत्या

आरोपी पक्ष से बात करने का किया प्रयास

घटना का खुलासा होने के बाद गांव के कुछ लोगों ने मामले को सिलटाने के लिए आरोपी पक्ष से बात करने का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने पीड़िता के माता-पिता को बतौर जुर्माना ढाई लाख रुपए देकर चुप रहने की बात कही। पुलिस के अनुसार इस ‘समझौते’ को लेकर पीड़िता के परिवार से एक लिखित सहमति पत्र प्राप्त हुआ है। जिसके बाद आरोपी वेंकटैया को नारायणपेट से निकाल दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग