नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के लिए सातवें चरण की वोटिंग जारी है। मतदान को लेकर कुछ जगहों पर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों से हिंसक झड़प की खबरें भी सामने आ रही हैं। बंगाल में कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झडपें हुई हैं। मिदनापुर संसदीय क्षेत्र के गोपालपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर भी हमला किया गया है।