पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसे गलत तरीके से छुआ भी था। साथ आरोपियों ने परिवार की जाती पर सवाल उठाते हुए ताने भी मारे। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने यह पूरी घटना मोबाइल में रिकार्ड कर ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दो दिन बाद 14 सितंबर को चारों अपराधियों के खिलाफ धारा 354, 324, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ नुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।