
विदिशा। जिले के गंजबसौदा में शानिवार सुबह दो गुटों में जमकर लड़ाई हुई। जिसके चलते एक की मौत हो गई जबकि 23 घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गंजबासौदा तहसील के पिपरिया जाफराबाद गांव में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठियों सहित अन्य हथियारों का प्रयोग किया गया। इसके चलते घटना में एक की मौत हो गई,जबकि 23 घायल हो गए। इन घायलों को विदिशा रैफर किया गया है।
किस कारण हुआ बवाल...
दोनों समुदायों में किस बात को लेकर बवाल हुआ। इस संबंध में शुरू में तो कोई कारण सामने नहीं आया है। वहीं कुछ लोग इसे विवाह से जुड़ा मामला बता रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस...
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद मामला अभी शांत हो गया है, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे समझें पूरा मामला...
विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के पिपरिया जाफराबाद गांव में 2 मुस्लिम समुदाय पक्षों में विवाद हो गया, बताया जाता है कि एक परिवार में लड़की का विवाह होना था विवाह की तैयारियां चल रही थी।
इसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें 23 लोग घायल हो गए और एक की मौत बताई जा रही है वह कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। घायलों को विदिशा विदिशा रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों पक्षों में हुई भिडंत के बीच दोनों में जमकर लाठियां आदि चले, इस दौरान जिसके जो समाने आया उसे ही निशाना बनाया गया। मारपीट ने जल्द ही इतना भयानक रूप ले लिया कि इसमें एक युवक की मौत तक हो गई।
वहीं आपस में लड़ रहे इन लोगों में से 23 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें विदिशा रेफर कर दिया गया है।
Published on:
07 Apr 2018 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
