13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अुर्जन सिंह के घर पर फेंके बम, TMC पर हमले का आरोप

BJP MP Arjun Singh के घर पर बम फेंके गए अर्जुन सिंह Weat Bengal के बैरकपुर क्षेत्र से सांसद TMC नेताओं पर लगाया हमले का आरोप

2 min read
Google source verification
BJP MP Arjun Singh

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) के भाटपारा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां भाजपा सांसद अुर्जन सिंह ( BJP MP Arjun Singh ) के घर पर बम फेंके गए हैं। अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल की बैरकपुर ( Barrackpore Loksabha Seat ) संसदीय सीट से सांसद हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात सांसद अर्जुन सिंह के भाटपारा स्थित मजदूर भवन के बाहर बम फेंके गए। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुईं हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। वहीं, अर्जुन सिंह ( BJP MP Arjun Singh ) के भतीजे व भाटपारा नगर निगम के प्रमुख सौरभ सिंह ने सांसद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

लोकसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल, भाजपा—कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

सौरभ सिंह ने सांसद ( BJP MP Arjun Singh ) के घर के बाहर से कई गोलियां बरामद होने का दावा भी किया है। सौरभ ने इस हमले के पीछे राज्य में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के कुछ नेताओं षड़यंत्र बताया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं।

सौरभ सिंह का आरोप है कि बुधवार रात करीब 9 बजे जब वो भाटवाड़ा स्थित मजदूर भवन पहुंचे, तो उनके घर के बाहर 2 बम फेंके गए। उन्होंने घटनास्थल पर प्रमोद सिंह, संजय सिंह और नवनीत सिंह समेत पांच टीएमसी नेताओं को देखे जाने का भी दावा किया है।

कर्नाटक: भाजपा विधायक दल की बैठक, येदियुरप्‍पा का नेता बनना तय

भाजपा ( BJP MP Arjun Singh ) नेता का कहना है कि इस दौरान टीएमसी नेताओं ने जान से मारने की नीयत से कम से कम आठ राउंड फायर किए। आपको बता दें कि अर्जुन सिंह ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले ही भाजपा की सदस्यता ली थी। यही नहीं वह अपने साथ टीएमसी के कई बड़े नेताओं को भी भाजपा में ले गए थे।

ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर ली चुटकी, कहा-PM मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का खुलकर किया विरोध