
मृतक मोहन चौरसिया। फाइल फोटो- पत्रिका
बाड़ी। धौलपुर से बाड़ी स्कूटी से लौट रहे फाइनेंस कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई। हादसा बिजौली गौशाला के पास हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतक के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 22 वर्षीय मृतक मोहन चौरसिया एमपी के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के खेरी गांव का निवासी था, जो धौलपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था।
यह वीडियो भी देखें
मृतक मोहन चौरसिया के बुआ के बेटे ग्वालियर निवासी दीपक ने बताया कि मोहन चौरसिया पुत्र दशरथ चौरसिया धौलपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्य कर रहा था। करीब एक वर्ष पहले ही उसकी नौकरी लगी थी। तब से वह धौलपुर और बाड़ी क्षेत्र में फील्ड का काम करता था। देर रात को उन्हें सदर पुलिस से सूचना मिली, जिसके बाद वे उसके घर गए और वहां से परिजनों को लेकर बाड़ी पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मोहन चौरसिया की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता दशरथ चौरसिया ट्रक ड्राइवर हैं। बड़ा भाई कौशल चौरसिया बुरहानपुर में काम करता है, जिसकी शादी 24 अप्रेल को होनी है। घर में शादी का माहौल था और तैयारियां चल रही थीं। एक सप्ताह पहले ही मोहन चौरसिया घर होकर आया था।
बिजौली चौकी प्रभारी कलक्टर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई। मोबाइल लॉक होने के कारण पहचान करने में दिक्कत आई, बाद में मोबाइल पर आए कॉल से जानकारी मिली। इसके अलावा आरटीओ कार्यालय से स्कूटी के नंबर के आधार पर भी पहचान की पुष्टि की गई। फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना किस वाहन से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
वहीं धौलपुर जिले के मनियां क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुवाटी रोड निवासी 24 वर्षीय युवक रंजीत पुत्र फैरन सिंह निवासी जमालपुर जो वर्तमान में दुवाटी रोड पर रह रहा था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह घूमते घूमते रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस और रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
Published on:
13 Apr 2026 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
