कूच बिहार में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
इससे पहले 18 जून को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के कार्यकर्ता की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
बर्खास्त IPS Sanjiv Bhatt और सहयोगी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
![West Bengal violence](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/06/20/g_4733112-m.png)
भाजपा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा
भाजपा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा था कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता 28 वर्षीय आनंद पाल की मंगलवार को कूच बिहार जिले के नताबारी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
![West Bengal violence](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/06/20/g5_4733112-m.png)
West Bengal violence पर भाजपा का दावा
कुछ दिन पहले, भाजपा ने दावा किया था कि एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता सरस्वती दास की बंगाल के बशीरहाट में हत्या कर दी गई थी।
Attack on Mahie Gill: शूटिंग के दौरान जानलेवा हमले पर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पों के बाद हुई जहां कम से कम दो भाजपा और एक तृणमूल कार्यकर्ता मारे गए थे।
![West Bengal violence](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/06/20/g3_4733112-m.png)
टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या
16 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। खानकुल थाने के अनुसार हरीशचौक में तृणमूल पार्टी कार्यालय के पास 55 वर्षीय मनोरंजन पात्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
![West Bengal violence](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/06/20/g4_4733112-m.png)
वारदात को अंजाम तब दिया गया, जब हर दिन की तरह वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने शनिवार को उन पर हमला किया। तीन व्यक्तियों को मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा गया।
Pitampura Fire: रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया
![West Bengal violence](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/06/20/g2_4733112-m.png)
West Bengal violence कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव से पहले चाहे प्रचार का मामला हो या फिर मतदान के दौरान सामने आई हिंसा की वारदातें, यहां पर माहौल गर्म बना हुआ है।