नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माही गिल पर जानलेवा हमला ( Attack on Mahie Gill ) हुआ है। अभद्रता और हाथापाई से सहमी माही गिल ने छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना महाराष्ट्र के ठाणे थाना क्षेत्र की है। इस घटना को उगाही करने वाले एक गैंग ने अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।