नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा (Pitampura Fire) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां द्वारका हाइट अपार्टमेंट्स की पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई है। यह आग 10 मंजिला बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 502 में लगी। बिल्डिंग से धुआं और आग की लपटें निकलती देख लोगों के होश उड़ गए।