बता दें कि मंगलवार को सप्रंग की बैठक में विपक्षियों पार्टियों ने ओम बिड़ला का विरोध न करने का फैसला लिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ओम बिड़ला ने संकल्प लिया था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र कोटा में कोई भूखा पेट नहीं सोएगा। इसके लिए उन्होंने प्रसादम नाम से योजना भी चलाई, जो आज भी जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिड़ला जैसा संवेदनशील व्यक्तित्व जब लोकसभा अध्यक्ष पद पर बैठा है, तो वो सभी सदस्यों को अनुशासित और अनुप्रेरित करेंगे। पीएम ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में सदन कहीं अधिक उत्तर तरीके से काम कर सकेगा।