ममता बनर्जी यहीं चुप नहीं हुईं। उन्होंने यह भी दावा कि भाजपा के ही इशारे पर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर चार मुख्य पार्टियों की मीटिंग बुलाई है। ममता ने कहा कि राज्यपाल की ओर से उनको भी बैठक के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था देखना राज्य सरकार का विषय है, न कि राज्यपाल का।