5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू पत्नी ने पति को सड़क पर ही निर्वस्त्र कर किया ये काम, लोग बनाते रहे वीडियो

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों अलग रहते थे। महिला किसी और मर्द के साथ लिव-इन में रह रही थी।
2 min read
Google source verification
Wife Beaten Husband

Wife Beaten Husband

राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक महिला अपने शराबी पति से इस कदर परेशान हो गई कि उसने भरे बाजार में उसको सबक सिखा दिया। दरअसल, महिला ने अपने शराबी पति को भरे बाजार बीच सड़क पर निर्वस्त्र कर दिया और मारते-मारते उसे थाने तक ले गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नग्न अवस्था में पति को पीटते-पीटते थाने ले गई पत्नी

जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीते गुरुवार की है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बीच सड़क पर ये महिला अपने पति को पीटते-पीटते थाने ले जा रही है। इस दौरान युवक के शरीर पर सिर्फ एक फटी हुई शर्ट है, बाकि नीचे युवक ने कुछ नहीं पहना है। इस घटना के दौरान महिला के आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी की बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई।

पति से झगड़ा कर लिव इन में रह रही थी पत्नी

यह मामला राजकोट के कोठरिया रोड का है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद ये हाईवोल्टेज ड्रामा सड़क पर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दोनों काफी दिनों से अलग रह रहे थे और तो और पत्नी अपने पति को छोड़कर किसी और मर्द के साथ लिव-इन में रह रही थी। भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बात पर दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, जिग्नेश राठौर अपने बेटे से मिलने के लिए पत्नी हीना के पास गया था, लेकिन इस दौरान दोनों में बहस हो गई और महिला पति की पिटाई करने लगी। महिला ने उसके कुछ कपड़े भी फाड़ दिए और पिटाई में आसपास के लोग भी शामिल हो गए। इसके बाद महिला अपने पति को खींचते हुए करीब डेढ़ से दो किमी दूर थाने ले गई।