5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद महिला के हो गए अवैध संबंध, पति को लगी भनक, फिर एक दिन महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम

अवैध संबंध के कारण महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि सुनकर चौंक जाएंगे आप।
less than 1 minute read
Google source verification
affiar

शादी के बाद महिला के थे अवैध संबंध, पति को लगी भनक, फिर एक दिन महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम

नई दिल्ली। तमिलनाडु से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। राजधानी चेन्नई के सलेम जिले में एक पत्नी ने सारी हदें पार करते हुए अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने यह हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। हालांकि, शुरु में वारदात को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के बाद से महिला के अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक, सेल्वाकुमार अपनी पत्नी के साथ घर में रहता था। उसके दोनों बच्चे बोर्डिंग स्कूल में रहते हैं। लेकिन, कुछ समय पहले महिला का पड़ोस में रहनेवाले एक शख्स से नजदीकियां बढ़ गई। एक दिन सेल्वाकुमार को इसकी भनक लग गई। उसने इस रिश्ते का विरोध किया। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होने लगी। जब सेल्वाकुमार ने पत्नी से परिवार की खातिर छोड़ने के लिए कहा, तो वह गुस्सा हो गई और डोसा बनाने वाले बर्तन से उसे मारने लगी। पति ये हमला बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी रवि के साथ मिलकर शव को कपड़े में लपेट दिया और भारी पत्थरों से बांधकर कुएं में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं, पड़ोसियों ने सेल्वाकुमार की खोजबीन शुरू की तो पत्नी ने कहा कि नौकरी के लिए वो बाहर गए हैं। लेकिन, सच्चाई ज्यादा दिन नहीं छिप सकी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जब पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।