
Woman beaten to death for refusing to Colour in Jharkhand on Holi
Crime on Holi 2023: होली और हुड़दंग का चोली-दामन जैसा संबंध है। पहले की तुलना में अब होली पर बदमाशी कम हुई है। लेकिन समाप्त नहीं। कल यानी कि 8 मार्च को पूरे देश में होली का उत्साह दिखा। लोगों ने एक-दूसरे को जमकर रंग-अबीर लगाए। लेकिन रंग लगाने से मना करने पर दो अलग-अलग विवाद में दो लोगों की हत्या भी कर दी गई। इससे होली पार आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बिगड़ा। होली पर हुड़दंगई में हत्या की दो अलग-अलग घटनाएं झारखंड और उत्तर प्रदेश से सामने आई है। झारखंड के गोड्डा जिले में रंग लगाने से मना करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रंग लगाने से मना करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
झारखंड के गोड्डा में महिला की पीट-पीटकर हत्या-
झारखंड के गोड्डा जिले में रंग लगाने के विवाद में 65 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। महिला बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की रहने वाली थी। बताया गया कि होली पर कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पहुंच कर रंग लगाने के लिए जोर जबर्दस्ती करने लगे। मुरारी सिंह की मां बुच्ची देवी ने जबरदस्ती कर रहे लोगों को मना किया, लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और नशे में धुत्त लोगों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला।
छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज-
महिला की हत्या के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है। मुरारी सिंह ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। हुड़दंग कर रहे लोगों ने मेरी मां की जान ले ली।
मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उनकी मां को पीटा। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
यूपी के बिजनौर में 25 साल के युवक की हत्या-
इधर यूपी के बिजनौर जिले में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। घटना हल्दौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़वाला जमनावाला में बुधवार दोपहर हुई। 22 वर्षीय आकाश होली खेल कर रहा था। इसी दौरान उसने एक युवक पर रंग लगा दिया।
इस पर उनके बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने आकाश को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने मामला सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चार लोगों पर केस, चारों आरोपी गिरफ्तार-
बिजनौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) डा. प्रवीण रंजन ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हल्दौर थाना प्रभारी (एसएचओ) उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रवि कुमार, मोहन, रोहित, और अनुज खिलाफ आईपीसी की धारा 34 (सामान्य इरादे), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (अपमानजनक भाषा), 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें - होली के बाद बिगड़ी तबियत और फिर मौत, सतीश कौशिक की मौत मामले में पुलिस जांच शुरू
Published on:
09 Mar 2023 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
