नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली में 13 अवैध होटलों को गिराने पहुंची प्रशासनिक टीम पर एक होटल के मालिक ने गोली चला दी। गोली महिला अधिकारी के सिर में जा लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में एक अन्य लोनिवि का कर्मचारी घायल हो गया। होटल मालिक ने प्रशासनिक टीम पर लगातार तीन फायरिंग की। जिसमें दो गोली महिला अधिकारी के सिर में जा लगी, जबकि एक गोली लोनिवि कर्मचारी को लग गई। कर्मचारी की हालत गंभीर है, उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।