7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में सा-बहू ने लड्डू बनाए, सुबह बहू ने केरोसिन लगाकर कर लगा ली आग, जानिए पूरा सच

आग में अलग-अलग तीन झुलसे, १०० प्रतिशत जलने पर कराया महिला जबलपुर रेफर

2 min read
Google source verification
At night, the sister-in-law made the laddo In the morning, the daughte

At night, the sister-in-law made the laddo In the morning, the daughte

दमोह. जिले में तीन अलग-अलग थानांतर्गत तीन लोगों को आग में झुलसने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि रश्मिता पति हीरालाल पटैल निवासी कनकतला को आग से १०० फीसदी जलने पर शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी हाल गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।
मामले में पीडि़त महिला की सास का कहना है कि उसने रात मे साथ में बैठकर रात में लड्डू बनाए थे। सुबह उठकर घर में शौचालय होने के बाद भी वह बाहर गई थी, बाद में लौटकर जब आई तो उसने पीछे के दरवाजे से अंदर जाकर वहीं पर रखी तेल की कुप्पी से केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला को पहले हटा अस्पताल ले जाया गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां आग तापते समय मासूम आग में झुलसी-
जिले के हटा थानांतर्गत इमलिया निवासी प्रतिभा पुत्री निर्बल आदिवासी (१२) आग से जल गई। जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि प्रतिभा खेत में अलाव ताप रही थी। जिसके साथ उसकी दो और बहनें भी आग ताप रहीं थीं। इसी बीच अचानक उसकी फ्रॉक में आग लग गई। जिससे वह करीब ८० फीसदी जल गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग से जलने पर महिला को किया भर्ती
जिले के नोहटा थानांतर्गत एक महिला को आग से जलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि खाना बनाते समय नेहा पति चंद्रभान सिंह लोधी (३०) निवासी पटना खुर्द नोहटा खाना बनाते समय जल गई थी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।