10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदकपुर स्वयंभू जागेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, 4 महिलाएं घायल 1 गंभीर

Bandakpur Dham Stampede : बांदकपुर में बसंत पंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं के बीच बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का चैनल गेट खुलते ही मची भगदड़ में 4 महिलाएं लोगों के पैरों के नीचे दब गईं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Bandakpur Dham Stampede

Bandakpur Dham Stampede : देशभर में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले बांदकपुर में बसंत पंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं के बीच बड़ा हादसा हो गया है। यहां मंदिर का चैनल गेट खुलते ही मची भगदड़ के दौरान 4 महिलाएं दब गईं। गनीमत रही कि, भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने समय रहते भीड़ के पैरों में आईं चारों महिलाओं को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल लिया, वरना यहां भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि, घटनाक्रम में घायल हुई चारों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, शेष तीन खतरे से बाहर हैं।

आज बसंत पंचमी पर्व पर प्रसिद्ध तीर्थ बांदकपुर स्थित स्वयंभू श्री जागेश्वर नाथ धाम में हजारों श्रद्धालु सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। बाहर कतारबद्ध खड़े श्रद्धालु जैसे ही मंदिर के कपाट चैनल गेट खुले वैसे ही पहले अंदर पहुंचने के लिए जमकर दौड़ पड़े। इस दौरान कई बच्चे और महिलाएं जमीन पर गिर गए और आपाधापी में कई श्रद्धालु भीड़ की चपेट में आ गए। इनमें चार महिलाएं घायल हो गईं। उनके ऊपर से लोगों को गुजरता देख साथ में दोड़ रहे परिजन और अन्य श्रद्धालुओं ने समय रहते महिलाओं को खींचकर भीड़ से अलग किया तब कहीं जाकर महिलाओं की जान बची।

सभी घायलों का इलाज जारी

इस दौरान घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले को समझने के बाद तत्काल ही पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तारों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों में एक महिला केरा बाई को आकस्मिक कक्ष में बेहतर इलाज दिया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, घायलों में सलैया में रहने वाली राधाबाई, मुहली में रहने वाली गुड्डी बाई और तुलसा बाई शामिल हैं। घटना के बाद भीड़ को व्यवस्थित करने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।