
दमोह जिले के बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के जिलाध्यक्ष भरत यादव को पद से हटा दिया गया है। भरत यादव का एक ऑडियो हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें वो एक महिला से बातचीत के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे थे। अब इसी वीडियो के आधार पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने उन्हें पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत यादव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भरत यादव एक महिला से बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं और इतना ही नहीं ऑडियो में भरत यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार तक पहुंचा जिनके निर्देश पर अब भरत यादव के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है।
यह भी पढ़ें- हाइवे पर बोरे में बंद महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी
दमोह भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि भरत यादव को बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद से हटाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश पर एक्शन लिया गया है। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने इस पर संज्ञान लिया है। अत: आपको जिला अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाता है।
देखें वीडियो- जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, नीचे बैठा रहा बाघ
Updated on:
23 Feb 2024 05:36 pm
Published on:
23 Feb 2024 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
