15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में बनेगी ‘Bollywood’ जैसी फिल्म इंडस्ट्री, जल्द तैयार होगा रोडमैप

MP News: बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल के मंच पर कलाकार, सत्ता और सृजन एक साथ दिखे, जिसने बुंदेलखंड को फिल्म टूरिज्म के नए नक्शे पर ला खड़ा किया।

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Akash Dewani

Jan 11, 2026

Culture minister announced to create new film industry in Bundelkhand film festival damoh mp news

Culture minister announced to create new film industry (फोटो- धर्मेंद्र लोधी फेसबुक)

Bundelkhand Film Festival: दमोह में हो रहे बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी (Culture minister Dharmendra Lodhi), सिने जगत के प्रख्यात कलाकार मुकेश तिवारी, दीपू भार्गव, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सहित अन्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से संस्कृति, सृजन और संवाद के उत्सव के साथ नवोदित कलाकारों व फिल्मकारों को रचनात्मक ऊर्जा देना तथा बुंदेलखंड और दमोह को एक उभरते हुए फिल्म टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। (MP News)

6 महीने से चल रही थी चर्चा

कार्यक्रम के संरक्षक इंजी. सत्येन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि पिछले छह महीनों से इस विषय पर लगातार चर्चा हो रही थी कि बुंदेलखंड में फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म कॉरिडोर को कैसे आगे बढ़ाया जाए। राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह का विजन है कि बुंदेलखंड में एक सशक्त फिल्म कॉरिडोर विकसित हो। इसी दिशा में यह एक छोटा लेकिन ठोस प्रयास है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में सभी सहभागी मिलकर पूरा रोडमैप और विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे तथा यह लक्ष्य तय करेंगे कि अगले 5 से 10 वर्षों में बुंदेलखंड की अपनी फिल्म इंडस्ट्री कैसे तैयार की जाए।

कलाकारों को हुआ भव्य स्वागत

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बाहर से आए कलाकारों का पुष्पगुच्छ एवं बुंदेलखंड फेस्टिवल का अंगोछा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम उपरांत अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में लाइन प्रोड्यूसर वसीम अली द्वारा तैयार शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें ओरछा से लेकर भेड़ाघाट और प्रदेश के अन्य स्थलों के साथ बुंदेलखंड की धरती और दमोह के पर्यटन स्थलो बांदकपुर, झरौली झील, घंटाघर, मड़ियादो किला सहित आदर्श ग्राम पड़रिया थोबन को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह, पर्यटन विभाग भोपाल से राम तिवारी, अभिनेता मुकेश तिवारी व रघुवीर यादव, बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. अखिलेश निगम, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में फिल्म जगत, प्रशासन और आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव अयाची ने किया। (MP News)