19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने चारों सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, भाजपा आज करेगी घोषणा

भाजपा उलझी जातिगत समीकरण में, भितरघात का डर भी सता रहा, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने जुटे प्रचार में, भाजपा अब तक नहीं कर पाई तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित...>

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Manish Geete

Oct 21, 2023

damoh-election.png

दमोह जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अब पूरी तरह से साफ हो गई है, पर भाजपा खेमा अभी भी शांत है। पथरिया विस सीट छोड़कर तीन सीटों पर भाजपा ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सूत्रों की मानें तो भाजपा जातिगत समीकरण में उलझी हुई है। हटा और जबेरा सीट पर पेंच फंसा हुआ है। पार्टी को यहां पर भितरघात का डर सता रहा है। यहां पर भाजपा टिकट बदलना चाह रही है। पर इससे वगावत होने का भी डर पार्टी को सता रहा है। वहीं, दमोह सीट अभी भी होल्ड है।

कुल मिलाकर देखें तो भाजपा के इस कदम से कांग्रेस पार्टी को फायदा मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। दमोह सीट पर कांग्रेस ने अजय टंडन को प्रत्याशी बनाया है।


उन्होंने भी चुनाव प्रसार शुरू कर दिया है। हालांकि कांग्रेस से मनु मिश्रा ने भी दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली है। सूत्रों की माने तो दमोह सीट पर शीर्ष नेताओं की सबसे ज्यादा नजर है और मिश्रा को मानाने में जुटे हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने दमोह से अजय टंडन, पथरिया से राव ब्रजेंद्र ङ्क्षसह, हटा से प्रदीप खटीक और जबेरा से प्रताप ङ्क्षसह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तीन सीटों पर चुनाव प्रचार प्रसार शुरू हो गया है और प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। वहीं, भाजपा ने पथरिया सीट पर लखन पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। सिर्फ एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं।

पथरिया में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट में इस बार भी रोचक मुकाबला देखने मिल सकता है। यहां वर्ष २०१८ में बसपा विधायक बनी रामबाई को पार्टी ने फिर से मौका दिया है। जबकि भाजपा से लखन पटेल और कांग्रेस से युवा चेहरा राव ब्रजेंद्र राव चुनाव मैदान में है। तीनों जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में पूरा दमखम लगा रहे हैं। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने मिलेगा।