
दमोह, पेड़ पर लटके शव की जांच करती पुलिस।
दमोह. देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले बिजौरी गांव में रविवार की सुबह बड़ी घटना सामने आई, जिसमें युवक व युवती के शव नीम के पेड़ से लटके मिले हैं। देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा का कहना है कि शव पेड़ से लटके देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और शवों को पेड़ से उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।
थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक व मृतका दोनों एक ही गांव के निवासी थे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आया है। अभी परिजनों के बयान नहीं लिए गए हैं सिर्फ मौखिक पूछताछ हुई है। शवों के अंतिम संस्कार के बाद सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे तब घटना के सभी तथ्य उजागर होंगे। घटना स्थल पर देखा गया कि दोनों शव एक ही दुपट्टे से बने फंदे से लटके हुए थे। मृतका का नाम लक्ष्मी आदिवासी २० व मृतक अमित पिता काशीराम यादव २० है।
Published on:
12 Mar 2023 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
