2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हटा उपजेल की महिला प्रहरी की करंट से मौत

कूलर में करंट आने से हुआ हादसा, जेल स्टाफ ने दी श्रद्धांजलि हटा. उपजेल में पदस्थ महिला प्रहरी नम्रता तिवारी 32 की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है, जब उपजेल स्थित शासकीय आवास में अचानक कूलर से करंट लगने के कारण वे गंभीर रूप से झुलस गईं। आरक्षक को जेल […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Mar 16, 2025

हटा उपजेल की महिला प्रहरी की करंट से मौत

हटा उपजेल की महिला प्रहरी की करंट से मौत

कूलर में करंट आने से हुआ हादसा, जेल स्टाफ ने दी श्रद्धांजलि

हटा. उपजेल में पदस्थ महिला प्रहरी नम्रता तिवारी 32 की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है, जब उपजेल स्थित शासकीय आवास में अचानक कूलर से करंट लगने के कारण वे गंभीर रूप से झुलस गईं। आरक्षक को जेल स्टाफ की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से उपजेल हटा में शोक की लहर छा गई है। घटना की सूचना मिलते ही हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय और एसआई नरेंद्र तिवारी थाना पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद नम्रता का पार्थिव शरीर उपजेल ले जाया गया। जहां जेल स्टाफ ने उन्हें सलामी दी। एसडीएम राकेश मरकाम और तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत प्रहरी को श्रद्धांजलि दी।

मासूम बेटे को नहीं जानकारी

नम्रता तिवारी वर्ष 2017 से हटा उपजेल में पदस्थ थीं। पति के निधन के बाद वे अनुकंपा नियुक्ति के तहत प्रहरी के रूप में सेवाएं दे रही थीं। उनका सात वर्षीय बेटा है, जो इस पूरे घटनाक्रम से अनजान है और बार-बार मां के बारे में पूछ रहा था। चूंकि ससुराल में उनके सास-ससुर नहीं हैं, इसलिए वे अपने मायके दमोह में रहती थीं। अब उनकी मौत के बाद उनके बेटे की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई है, जो इस गहरे आघात से स्तब्ध हैं।

जेल प्रशासन ने जताया शोक

जेलर नागेंद्र चौधरी ने कहा कि महिला प्रहरी नम्रता तिवारी की करंट लगने से दुखद मौत हो गई है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके। इस हादसे से जेल प्रशासन और उनके सहयोगियों में शोक का माहौल है।