3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालगाड़ी के पहिए जाम होने से लग गई आग, रेल यातायात घंटों रहा प्रभावित

मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने आग को तो बुझा दिया, लेकिन इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक जाम हुए पहिये को सुधारने का कार्य चलता रहा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
News

मालगाड़ी के पहिए जाम होने से लग गई आग, रेल यातायात घंटों रहा प्रभावित

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बीना - कटनी रेल खंड के गोला पट्टी स्टेशन पर एक मालगाड़ी के पहिया अचानक जाम हो गए। पहिये जाम होने से हुई स्पार्किंग के बाद उसमें आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल ही मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने आग को तो बुझा दिया, लेकिन इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक जाम हुए पहिये को सुधारने का कार्य चलता रहा, जिससे इस अवधि में रेल यातायात प्रभावित रहा।

मालगाड़ी के पहिये जाम होने और उसकी स्पार्किंग से आग लगने की घटना के संबंध में जैसे ही बनवार चौकी प्रभारी एएसआई शत्रुघ्न दुबे को सूचना मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गए। घटना का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि, उन्हें खबर मिली थी कि अचानक ही एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई है। जिसमें आग लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें- हिजाब विवाद में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की भड़काऊ एंट्री, बोलीं- भारत में हिजाब की आवश्यकता नहीं


रेल कर्मियों ने सूझबूझ से पाया आग पर काबू

शत्रुघ्न दुबे के अनुसार, पहिया जाम होने के कारण मालगाड़ी में हल्की आग भी लग गई थी। हालांकि, रेल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर तत्काल ही काबू पा लिया।इसके बाद मालगाड़ी में सुधार का काम शुरु किया गया।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे छात्रों को फ्री टिकट देकर वापस लाने की उठी मांग, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया जवाब


सुधार कार्य के बाद रवाना हुई ट्रेन

उन्होंने ये भी बताया कि, संबंधित मालगाली शिवपुरी से निकली थी, जो दमोह होते हुए आगे की ओर जा रही थी। सुधार होने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है। इस दौरान इस ट्रैक पर रेलवे यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा था।

रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल...

Story Loader