
घास से बनी झोपड़ी में लगी आग
दमोह. जिले की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले झिरा गांव में शनिवार की सुबह 11.30 बजे एक मजदूर के दो मासूम बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि बंडा तहसील क्षेत्र निवासी भगवानदास अपने परिवार के साथ चौकी क्षेत्र के झिरा गांव में फसल कटाई की मजदूरी करने के लिए आया था। शनिवार को 11.30 बजे भगवान दास की पत्नी जानकी घास से बनाई गई झोपड़ी में भोजना पका रही थी, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही मिनटों ने आग ने भीषण रूप ले लिया और भगवान दास के दो मासूम बच्चे जिनमें 3 साल की बेटी रिशिका व 3 माह का बेटा बाबू आग की चपेट में आ गया और जलने से दोनों बच्चों की मौत हो गई।
तेज हवा ने आग को दिया भयानक रूप
घास से बनी झोपड़ी को जलने में कुछ ही मिनट का समय लगा था। जिस वक्त बच्चे झोपड़ी में सो रहे थे उस दौरान बच्चों की मां जानकी भोजन बना रही थी। जैसी ही झोपड़ी में आग लगी, तो वह झोपड़ी से बाहर पानी उठाने के लिए भागी, लेकिन तब तक तेज हवाओं की वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया और आग पर काबू पाना संभव नहीं हुआ। इधर झोपड़ी के साथ उसमें मौजूद दोनों बच्चे भी पूरी तरह से जल गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी राकेश सिंह, एएसपी शिवकुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीडि़त परिवार से घटना की जानकारी ली।
Published on:
11 Mar 2023 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
