
दमोह. सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सख्ती के बाद दमोह के विवादास्पद गंगा जमना स्कूल प्रबंधन व टीचर्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने स्कूल के बच्चों के भी बयान लिए हैं जिनमें चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इसी बीच ये भी निकलकर सामने आया है कि जिस फर्म का गंगा जमना स्कूल है उसके और भी कई बड़े उद्योग हैं जिनका एक खास मोनो है जिसमें देश का नक्शा आधा होने के आरोप लगे हैं।
बच्चों ने किए चौंका देने वाले खुलासे
गंगा जमना स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के हिजाब पहने पोस्टर सामने आने के बाद ये मामला सामने आया था। जिसके बाद अब इसमें और भी चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को स्कूल के तीन बच्चों के बयान लिए हैं। सीएसपी भावना दांगी, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक तिवारी की मौजूदगी में हुए बच्चों के बयानों से ये पता चला है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को स्कूल में आयतें सिखाता था। इतना ही नहीं माथे पर तिलक लगाने, हिंदू धर्म के भगवानों के लॉकेट पहनने व कलाई में रक्षासूत्र बांधने की मनाही भी थी।
देश का आधा नक्शा भी चर्चाओं में आया
गंगा जमुना स्कूल के अलावा इस फर्म के शहर में और भी कई बढ़े कारोबार हैं, जिनमें बीड़ी उद्योग, दाल मिलें, रियल एस्टेट कारोबार, कपड़ा कारोबार भी शामिल हैं। इन सभी फर्मों का एक खास मोनो है, जो जमकर चर्चाओं में है, दरअसल इस मोनो में देश का आधा नक्शा बना हुआ होने के आरोप लगे हैं। यह मोनो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के संज्ञान में भी आया है।
देखें वीडियो- गंगा जमुना स्कूल मामले पर सीएम सख्त
सीएम ने कही कठोर कार्रवाई की बात
इससे पहले बुधवार को गंगा जमना स्कूल मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त तेवर दिखाते हुए कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। सीएम ने कहा था कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएम शिवराज ने सख्ती से कहा कि कोई भी बेटियों को किसी भी तरह की ड्रेस पहनने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। फिर चाहे हिजाब हो या फिर कोई भी ड्रेस। सीएम शिवराज सिंह ने ये भी कहा था कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर धर्म परिवर्तन का कुचक्र चल रहा है। हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। पूरे प्रदेश में हमने जांच के निर्देश दिए हैं। जो शिक्षण संस्थान, चाहे मदरसे हों या अन्य संस्थान, अगर गलत ढंग से शिक्षा भी दी जा रही होगी तो, उसकी भी जांच करेंगे।
गृहमंत्री नरोत्तम ने पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
वहीं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गृहमंत्री ने कहा था कि इस प्रकार की सोच रखने वालों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीएफआइ से संबंध या टेरर फंडिंग की जानकारी सामने आने पर भी कार्रवाई होगी। भारत के नक्शे में छेड़छाड़ को जो विषय आया है, उसमें भी जांच के लिए कहा है।
Published on:
07 Jun 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
