9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदमखोर तेंदुए की दहशत : दो गांवों में मचा रखा है आतंक, अबतक करीब 15 लोगों को किया घायल

जिले के दौ गांवों में आदमखोर तेंदुए का आतंक है।

2 min read
Google source verification
News

आदमखोर तेंदुए की दहशत : दो गांवों में मचा रखा है आतंक, अबतक करीब 15 लोगों को किया घायल

टाइगर स्टेट के साथ साथ तेदुआ स्टेट की उपाधि से पहचाना जाने वाला मध्य प्रदेश में आम लोगों पर बाघ और तेंदुए के हमले होना भी आम सी बात है। इसी कड़ी में सूबे के जमोह जिले में स्थित दो गावों के लोग इन दिनों एक आदमखोर तेंदुए के आतंक से दो चार हैं। आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले पाठा और इमलिया गांव में ग्रामीणों पर एक आदमखोर तेंदुए द्वारा हमला किया गया है। इस हमले में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज मड़ियादो और हटा स्वस्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस वारदात के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल है।


आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले मड़ियादो बफर जोन के पाठा और इमलिया गांव में तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि, हमले की ये घटना बीती रात 2 बजे से 4 बजे के बीच की है। इस हमले में दोनों गांवों के करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी और 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र मड़ियादो और सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ जो विधायक ने शर्ट का बटन खोलते हुए पुलिस से कहा- मुझे गोली मारो


तेंदुए के रेस्क्यू में जुटी टीमें

घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य संतु बंसल, पानबाई बंसल, भागबाई समेत अजुद्दी पटेल, गोरीबाई शामिल हैं, जबकि इमलिया गांव में तेंदुए के हमले में कमलारानी, सरस्वती, कल्पना, पानबाई, श्यामलाल आदिवासी, दशरथ आदिवासी और परषोत्तम शामिल हैं, जिनका इलाज हटा सिविल अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मड़ियादो वनपरिक्षेत्र अधिकारी हृदेश हरि भार्गव, पन्ना टाइगर रिजर्व वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। मड़ियादो अस्पताल में घायलों को तत्कालिक सहायता वन विभाग की ओर से दी गई है। ग्रामीण इलाके में मुनादी कराई जा रही है। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- अवैध खनन कर करोड़ों की सरकारी संपत्ति को पहुंचाया जा रहा नुकसान, सो रहे जिम्मेदार, देखें वीडियो