5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंगन के कुएं में गिरे दो मासूमों की जान बचाने मां ने भी लगाई छलांग

बेटों की मौत, मां की हालत गंभीर, तेंदूखेड़ा के रामादेही गांव का है मामला

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Atul Sharma

Mar 07, 2023

आंगन के कुएं में गिरे दो मासूम

आंगन के कुएं में गिरे दो मासूमों

दमोह/ तेंदूखेड़ा. थाना क्षेत्र के ग्राम रामादेही गांव में सोमवार की रात में खेलते समय घर के आंगन में स्थित कुएं में दो मासूम बच्चे गिर गए। इन्हें बचाने के लिए महिला ने भी छलांग लगा दी। कुएं में गिरने के कारण बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रामादेही निवासी सार्थक पिता भूपेंद्र घोषी उम्र 08 वर्ष व सत्यम पिता भूपेंद्र घोषी उम्र 06 माह दोनों भाई सोमवार की रात करीब १० बजे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों भाई पास में स्थित कुएं में गिर गए। बच्चों की मां आरती पति भूपेंद्र घोषी ने जब दोनों को कुएं में गिरता देखा, तो उसने उन्हें बचाने के लिए पीछे से कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। किसी तरह लोगों ने मां सहित दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला और तीनों को तेंदूखेड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने सत्यम और सार्थक को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए। इधर घटनाक्रम के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बहरहाल पुलिस घटनाक्रम को लेकर जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी सुरभि चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है।