6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: ऑफिस में तेल-मालिश कराते हैं इस बैंक के मैनेजर, देखें वीडियो

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सहकारी बैंक का मैनेजर एक बुजुर्ग व्यक्ति से पैरों की मालिश करवा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Himanshu Singh

Jul 20, 2024

damoh viral video

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया में सहकारी बैंक में ड्यूटी के दौरान शाखा प्रबंधक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाखा प्रबंधक एक बुजुर्ग व्यक्ति से पैरों की मालिश करवा रहा है। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


दरअसल, पथरिया ब्लाक में सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक राजेश जैन ड्यूटी के दौरान अपनी कुर्सी पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। जहां पर एक 60-65 साल का बुजुर्ग व्यक्ति बैंक मैनेजर की पैरों की मालिश कर रहा है। मालिश करते हुए इसका वीडियो किसी ने पीछे से बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि मैनेजर राजेश कुमार जैन से पैरों की मालिश कराई।

Ladli Behna Yojana: एमपी के बाद अब महाराष्ट्र में भी लाड़ली बहना योजना, जानें दोनों में क्या है अंतर

ऐसी जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि बुजुर्ग व्यक्ति किसी काम से शनिवार को बैंक गया हुआ था। इसी दौरान मैनेजर ने उससे अपने पैरों की मालिश करवा ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MP Politics: यूपी के बाद एमपी में भी खाने-पीने की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने की मांग, इस विधायक ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र