
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 54 पथरिया में इस बार 73.29 फीसदी वोटिंग हुई है जो पिछले चुनाव के मुकाबले कम है। पिछले विधानसभा चुनाव साल 2018 में यहां पर 75.49 फीसदी मतदान हुआ था। पथरिया सीट पर इस बार भी त्रिकोणीय मुकाबला है और मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मेें कैद कर दिया है।
पथरिया में त्रिकोणीय मुकाबला
साल 2018 के विधानसभा चुनावों की ही तरह इस बार भी पथरिया में मुकाबला त्रिकोणीय है। बसपा ने मौजूदा विधायक रामबाई को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने राव ब्रजेन्द्र सिंह और भाजपा ने लखन पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी ये तीनों ही प्रत्याशी चुनाव लड़े थे जिनमें से रामबाई ने जीत दर्ज की थी। तो वहीं भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी राव बृजेन्द्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने बीजेपी और कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया था जिसका इस बार भी दोनों ही पार्टियों को ख्याल रखना है।
पथरिया विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 37 हजार 275
पुरुष मतदाता - 1 लाख 12 हजार 932
महिला मतदाता - 1 लाख 24 हजार 339
पथरिया सीट का इतिहास
साल 2018- बसपा की रामबाई भाजपा के लखन पटेल को 2 हजार 205 वोटों से चुनाव जीतीं, कांग्रेस प्रत्याशी राव बृजेन्द्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
साल 2013 - भाजपा के लखन पटेल कांग्रेस के कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह हजारी को 7 हजार 315 वोटों से हराकर चुनाव जीते।
पिछले दो चुनावों में मतदान का प्रतिशत
साल 2018 में पथरिया में 75.49% मतदान हुआ था।
साल 2013 में पथरिया में 72.65% मतदान हुआ था।
Updated on:
18 Nov 2023 03:39 pm
Published on:
28 Oct 2023 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
