
Tumor taken out of woman's abdomen after tonsil operation in district hospital,Tumor taken out of woman's abdomen after tonsil operation in district hospital
दमोह. जिला अस्पताल में लोगों के ऑपरेशन होने के बाद अब छोटी बीमारियों के मरीजों को जबलपुर रेफर करने का सिलसिला कम होता जा रहा है। सोमवार को एक महिला का टांसिल का ऑपरेशन करने के बाद मंगलवार को एक मरीज का ट्यूमर निकाला गया।
मामले में आरएमओ डॉ. दिवाकर पटैल ने बताया कि
सोमवार को शिवानी पटैल पुत्री बैजनाथ पटैल (१४) निवासी कछयाना मोहल्ला के टॉंसिल का ऑपरेशन डॉ
विशाल शुक्ला ने डॉ. सुधीर आर्य, अलका सोनी, डॉ. ममता तिमोरी, स्टॉफ नर्स लता पंचशील के सहयोग से महिला की सर्जरी करते हुए टांसिल का सफल ऑपरेशन किया था। इसके बाद मंगलवार को सर्जन डॉ. उमेश तंतुवाय, डॉ. सुधीर आर्य ने रश्मि लोधी पति अमर सिंह लोधी (२३) निवासी तिरमुड़ा बटियागढ़ के गले से ४०० ग्राम वजनी ट्यूमर निकालते हुए सफल ऑपेरशन है। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को किसी अन्य अस्पताल जाने की जरुरत नहीं है। बहुत सी बीमारियों का इलाज व ऑपरेशन जिला अस्पताल में ही संभव हो चुके हैं।
Published on:
11 Dec 2019 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
