
कैंद्रीय मंत्री का अनोखा अंदाज : भोज के बाद उठाते नजर आए जूठे पत्तल, VIDEO
दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह में रविवार को जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का अनोखा अंदाज नजर आया। यहां उन्होंने न सिर्फ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अपने हाथ से भोजन परोसा, बल्कि खाने के बाद जूठे पत्तल भी उठाए। मंत्री जी के इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रहा है।
दरअसल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रविवार को शहर के बजरिया वार्ड के अंतर्गत आने वाले बड़ापुरा इलाके में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित समरसता भोज में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा। साथ ही साथ, जब सभी लोग भोजन कर चुके तो उनके जूठे पत्तलों को भी उठाकर कचरे दान में फैंका। इसके बाद ही उन्होंने खुद भोजन ग्रहण किया।
'पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श यही सिखाते हैं'
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह के इस अंदाज के संबंध में जब उने सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को मानते हुए हर वर्ग को साथ लेकर चलना है, इसलिए के चलते आज वे इस भोजन में शामिल हुए हैं। बता दें कि, इस दौरान वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह समेत कई भाजपा नेता भी शामिल हुए थे।
Updated on:
26 Sept 2022 12:49 pm
Published on:
26 Sept 2022 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
