5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे की मौत से तनाव में थी महिला कॉन्स्टेबल, फांसी लगाकर दे दी जान

2 साल पहले हुई थी शादी...डेढ़ महीने पहले बच्चे की जन्म के 10 दिन बाद हो गई थी मौत

2 min read
Google source verification
damoh.jpg

दमोह. दमोह जिले के नोहटा थाने में पदस्थ एक महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला कॉन्स्टेबल ने अपने ही सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले महिला कॉन्स्टेबल के नवजात बच्चे की जन्म के 10 दिन बाद मौत हो गई थी और तभी से वो तनाव में थी। महिला कॉन्स्टेबल की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी और उसके पति एसएएफ में हैं जो वर्तमान में सागर में पदस्थ हैं।

महिला कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी
नोहटा थाने में पदस्थ महिला कॉन्स्टेबल ज्योति चढ़ार का शव उनके ही सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना का पता उस वक्त चला जब ज्योति के जीजा ने उसे फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ इसके बाद जीजा जबलपुर नाका में रहने वाली उसकी छोटी बहन को कॉल किया और जब छोटी बहन ज्योति के क्वार्टर पर पहुंची तो देखा कि वो फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आनन फानन में ज्योति को फांसी के फंदे से उतारकर परिजन व आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- किन्नर से 'मोहब्बत', शादी का वादा कर बनाए अप्राकृतिक संबंध


डेढ़ महीने पहले हुई थी बच्चे की मौत
ज्योति की छोटी बहन ने बताया है कि करीब दो साल पहले ज्योति की शादी हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले ज्योति मां बनी लेकिन जन्म के 10 दिन बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी और बच्चे की मौत के बाद से ही ज्योति तनाव में रहती थी। वो सुसाइड से कुछ देर पहले ही जबलपुर नाका स्थित मां के घर आई थी। यहां खाना खाकर अपने क्वार्टर चली गई थी और उसके कुछ देर बाद ही उसने अपनी जान दे दी।पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देखें वीडियो- पतंग लूटने के चक्कर में दलदल में फंसा बच्चा