27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा हमला, दूरदर्शन के कैमरामैन सहित दो जवानों की मौत

दंतेवाड़ा के अरनपुर थानाक्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर आ रही है। जहां दो जवान घायल हो गए है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 30 Oct 2018, 1:49 PM IST

CGNews

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा हमला, दूरदर्शन के कैमरामैन सहित दो जवानों की मौत

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा के अरनपुर थानाक्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर आ रही है। जहां दो जवान घायल हो गए है। जवानों के घायल होने के बाद थानाक्षेत्र में खबर मिलते ही अतिरिक्त बल भेजी जा चुकी है। नक्सलियों से निपटने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मुठभेड़ में एक एएसआई और एक जवान। दूरदर्शन के कैमरामैन की गोली लगने से मौत हो चुकी है।

पहली ही गोली बारी में दो जवान घायल हो गए
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के अरनपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नीलवाया गांव के पास पुलिस जवान व उनके साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए दूरदर्शन के पत्रकार व कैमरामैन भी जवानों के साथ निकले थे, जिनपर नक्सलियों ने अचानक अपने एम्बुश में फंसाकर जवानों पर हमला बोल दिया अचानक हुए इस हमले में जवान पहली ही गोली बारी में दो जवान घायल हो गए। वहीं एक एएसआई रूद्रप्रताप व एक जवान की घटनास्थल पर मौत हो गई सर्चिंग पर कम जवान होने की स्थिती में कैंप में खबर कर अतिरिक्त जवान घटनास्थल में भेजे गए है।

जिला अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है
मुठभेड़ खत्म होने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए कुआकोंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारियां चल रही है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया जाएगा।