25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: प्रेशर आईईडी की चपेट में ग्रामीण, पैर और चेहरे पर आई चोटें, गंभीर रूप से घायल

CG News: जमीन में दबे प्रेशर IED पर पैर पड़ते ही विस्फोट हो गया, जिससे युवक के पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं।

less than 1 minute read
Google source verification
IED ब्लास्ट (Photo Patrika)

IED ब्लास्ट (Photo Patrika)

CG News: नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी एक युवक जंगल में वन उपज (फुटू) संग्रह के लिए गया था, जहां वह नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: पुराने पैंतरे फिर आजमाने लगे नक्सली, आईईडी और स्माल एक्शन ग्रुप से कर रहे वार, शाह ने बस्तर के जवानों से कहा- तैयार हो जाएं

घटना मंगलवार की शाम की है, जब विशाल गोटे (32 वर्ष), पिता पेंटैया, निवासी मोटलागुड़ा थाना मद्देड़, सिराकोंटा और दम्पाया के मध्य जंगल क्षेत्र में वन उपज बीनने गया था। इस दौरान जमीन में दबे प्रेशर IED पर पैर पड़ते ही विस्फोट हो गया, जिससे युवक के पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड़ लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बीजापुर और फिर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग