CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी, जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।