मिली जानकारी के अनुसार नीतीश धुर्वा, जो जिनिप्पा गांव का रहने वाला था, दुगईगुड़ा पोर्टाकेबिन में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार नीतीश की तबीयत कई दिनों से खराब थी। 29 मार्च को पोर्टकेबिन के चपरासी ने फोन कर परिजनों को बच्चे के बीमार होने की सूचना दी थी, जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए थे। दो दिन बाद, नीतीश की उसके गांव जिनिप्पा में मौत हो गई।