1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या हुआ तेरा वादा: मंत्री ने २ दिन का वादा किया था, एक महीने बाद भी नहीं मिली पीड़ितों को कोई मदद

दंतेवाड़ा व चित्रकोट उपचुनाव की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शहर आए तो उन्होंने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दो दिन के भीतर मुआवजा राशि देने कहा था।

2 min read
Google source verification
क्या हुआ तेरा वादा: मंत्री ने २ दिन का वादा किया था, एक महीने बाद भी नहीं मिली पीड़ितों को कोई मदद

क्या हुआ तेरा वादा: मंत्री ने २ दिन का वादा किया था, एक महीने बाद भी नहीं मिली पीड़ितों को कोई मदद

जगदलपुर. राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बस्तर के बाढ़ प्रभावितों को दो दिन के भीतर ही मुआवजा राशि देने दिलवाने का ऐलान करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया था, लेकिन प्रभावितों को एक माह बाद भी मुआवजा नहीं मिल सका है। प्रभावितों में इसे लेकर रोष और मायूसी है। वहीं राजस्व अधिकारियों का तर्क दिया है कि आबंटन राशि के अभाव में मुआवजा नहीं दे पा रहे हैं। राज्य शासन से आबंटन की मांग की गई है।

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री का विवादित बयान- भाजपा के राम मॉब लिंचिंग और चंदा बटोरने वाले राम हैं

मामला जगदलपुर के गंगानगर वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, महाराणा वार्ड का है। यहां 6 सितंबर को बारिश के बाद आई तबाही ने दर्जनों कच्चे मकानो को क्षतिग्रस्त किया था। पांच घंटे में 288.5 मिमी बारिश हुई थी। बारिश ने राज्य भर का रिकार्ड तोड़ दिया था। कई मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए थे। इसके कुछ दिन बाद दंतेवाड़ा व चित्रकोट उपचुनाव की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शहर आए तो उन्होंने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दो दिन के भीतर मुआवजा राशि देने कहा था।

मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही वृद्ध को महिला आरक्षक ने गोद में उठाकर कराया दर्शन, चारो तरफ हो रही तारीफ

आड़ावाल में ही 37 मकान हुए तबाह

बारिश के चलते जहां अन्य तहसीलों में भी दर्जनों मकान धराशायी हुए। आड़ावाल में सर्वाधिक 37 मकान प्रभावित हुए। पाक लू, गांगरा, समलु, आयतु, बोटी, हरचंद, नरसिंग, बलराम कोटू, लकेराम, खुटी, गेणश्, गांगरा, शामनाथ, सहित ३७ प्रभावितों ने आवेदन किया है।

बेइंतेहा प्यार करते हैं अक्टूबर में पैदा हुए लोग, जानिये क्या-क्या होती हैं खूबियां और खामियां

मुआवजा राशि से संबंधित सभी दस्तावेजी कार्य पूर्ण कर आबंटन की मांग की गई है। राशि प्राप्त होते हुए सभी को मुआवजा राशि चेक के माध्यम से प्रदाय किया जाएगा।
-सुंदरलाल धृतलहरे, तहसीलदार जगदलपुर

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग