9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dantewada: यहां की खूबसूरती आपको बना देगी दीवाना, दूर-दूर से दीदार करने आते हैं लोग, देखें Photos

Dantewada: बेहद सुंदर अपने बस्तर में देखने और समझने के लिए बहुत कुछ है। जिला प्रशासन ने यहां बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

2 min read
Google source verification
Dantewada

Dantewada: दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक धरोहर विशालकाय युगल गणेश प्रतिमा, बत्तीसा मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, चंद्रादित्य मंदिर और दर्जनों सरोबर बारसूर को अलग पहचान देते हैं। इन सभी को देखने के बाद ठीक बारसूर से 10 किमी की दूरी पर इंद्रावती नदी का बेहतरीन मूचनार घाट है।

Dantewada

Dantewada: यहां रेत का विशालकाय पाट भ्रमण करने का आनंद ही कुछ और है। इसके बाद सात धार का भी सैलानी आनंद लेते हैं। इंद्रवती का सात धार का धाराएं मन मोह लेंगी।

Dantewada

Dantewada: हरी-भरी सुंदर वादियों से घिरा बस्तर देश दुनिया में अपनी पहचान के लिए अब तक जद्दोजहद करते ही नजर आया है। माओवाद की कालिमा बस्तर पर भारी पड़ी। अब बस्तर के हालात बदल रहे हैं। माओवाद बैकफुट पर है और बस्तर के पर्यटन स्थल तेजी से निखर रहे हैं।

Dantewada

Dantewada: मां दंतेश्वरी के पावन दर्शन के बाद आप किसी भी पर्यटन स्थल के लिए कूच कर सकते है। जिला प्रशासन ने इसके लिए अभिनव पहल की है। स्पेशल बेबू (बांस के घर) हट का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए होम स्टे की सुविधा करवाई जा रही है।

Dantewada

Dantewada: दंतेवाडा जिले में पांच बड़े पर्यटन स्थल चयन किया गया है। यहां जिला प्रशासन काम भी करवा रहा है। मां के दर्शन करने के बाद बचेली रोड से बासनपुर झिरका वॉटर फॉल पहुंच कर कल-कल ध्वनि करते इस झरने को करीब से निहार सकते हैं। यहां सैलानी चाहें तो रुक भी सकते है और नेचुरल बबू हट का प्राकृतिक वादियों सुहानी रात का आनंद ले सकते हैं।


बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़