Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Organic Dantewada Conclave: आर्गेनिक दंतेवाड़ा कॉन्क्लेव का आयोजन, महिलाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Organic Dantewada Conclave: जैविक खेती में भी महिलाओं ने अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने जीवामृत, हांडी दवा, घना अमृत, बीज अमृत और गोबर खाद जैसे जैविक उर्वरक तैयार किए।

2 min read
Google source verification
Organic Dantewada Conclave

Organic Dantewada Conclave: ऑर्गेनिक दंतेवाड़ा कॉन्क्लेव के तहत संकुल स्तरीय परंपरागत देशी व्यंजन प्रतियोगिता एवं जैविक खेती प्रतिस्पर्धा का आयोजन ग्राम पंचायत समेली और ग्राम भोगाम में धूमधाम से किया गया। इस आयोजन में स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने पारंपरिक व्यंजनों और जैविक खेती के कौशल से शानदार प्रदर्शन किया।

Organic Dantewada Conclave: जैविक खेती में भी महिलाओं ने किया अद्भुत प्रदर्शन

ग्राम भोगाम में महिलाओं ने स्थानीय और परंपरागत सामग्रियों से स्वादिष्ट पकवानों प्रस्तुत किए। इन व्यंजनों में चटपटी चटनी, मुनगा साग, कोसरा भात और अन्य स्वादिष्ट पकवान शामिल थे, जिन्हें देख और खाकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

साथ ही, जैविक खेती में भी महिलाओं ने अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने जीवामृत, हांडी दवा, घना अमृत, बीज अमृत और गोबर खाद जैसे जैविक उर्वरक तैयार किए, जो इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने। इसके अलावा, संकुल स्तरीय अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें कुर्सी दौड़ और रस्सा खींच जैसी खेल गतिविधियां भी शामिल थीं।

इस दौरान महिलाएं और गांववाले उत्साह से इन प्रतियोगिताओं में शामिल हुए और आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।

यह भी पढ़ें: Dantewada News: दंतेवाड़ा नवा गारमेंट्स को बताया नेशनल स्तर का कारखाना, मशीनों की खरीदी में भी बड़ा घोटाला

प्रतियोगिता परिणाम

व्यंजन प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान: माड़काराज जैविक कृषि समूह कमालूर

द्वितीय स्थान: शिवानी स्व सहायता समूह भोगाम

तृतीय स्थान: माँ बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह पांडेवार

जैविक खेती प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान: संतोषी स्व सहायता समूह भोगाम

द्वितीय स्थान: सरस्वती स्व सहायता समूह पांडेवार

तृतीय स्थान: नेहरू स्व सहायता समूह कंवलनार

इनकी रही मौजूदगी

Organic Dantewada Conclave: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामु नेताम, जय दयाल नागेश, श्रवण कड़ती, सूरज पंसारी, डीक्लेश कुमार, पंकज अंगारे समेत कई प्रमुख अधिकारी, विकासखण्ड के पीआरपी, संकुल संगठन की दीदियां, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, कृषक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इस आयोजन ने न केवल महिलाओं को जैविक खेती और स्थानीय व्यंजनों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, बल्कि स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक अहम कदम भी साबित हुआ।

ग्राम समेली में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

यहां व्यंजन प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान: हिता पुगर स्व सहायता समूह तनेली

द्वितीय स्थान: वैष्णवी स्व सहायता समूह समेली

तृतीय स्थान: शंकर स्व सहायता समूह जबेली

जैविक खेती प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान: भीमा स्व सहायता समूह पोटाली