
तालाब के पास लोगों की भीड़ ( File Photo - patrika )
Chhattisgarh Crime News: तीन दिन से लापता दुधेडा शासकीय स्कूल के शिक्षक तोड़ेम मांतैया का शव भोपालपटनम के बड़े तालाब में मिला। इधर खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसटीआरएफ की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान तोड़ेम मांतैया के रूप में की। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक मछली पकड़ने जा रहा हूं कह कर निकला था।
इसी दौरान भोपालपटनम के बड़े तालाब में एक शव तैरता दिखाई देने की सूचना मिली। पुलिस ने एसटीआरएफ की सहायता से शव बाहर निकलवाया और परिजनों की मौजूदगी में उसकी पहचान तोड़ेम मांतैया के रूप में हुई। मांतैया दुधेडा के शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह उल्लूर रोड पर एक स्कूटी कई घंटों से लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली। ( Dantewada News ) जांच में वाहन क्रमांक सीजी 20 के 0563 तोड़ेम मांतैया के नाम पर पंजीकृत मिला। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे सोमनपल्ली की ओर मछली पकडऩे जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मोबाइल पर संपर्क का प्रयास भी सफल नहीं हुआ। दो दिन तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस शिकायत के बीच शिक्षक की लाश तालाब में मिली।
पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात आरोपियों ने शिक्षक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीचर के अन्य मोबाइल फोन को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पूछताछ में पुलिस को अहम बातें पता चली हैं। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात की है।
Updated on:
06 Aug 2026 01:57 pm
Published on:
06 Aug 2026 01:57 pm
